मुंबई-ठाणे में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, बालाजी कैंसर पेन एंड पेलिएटिव केयर सेंटर का उद्घाटन
बालाजी कैंसर पेन एंड पेलिएटिव केयर सेंटर के उद्घाटन अवसर पर दीप प्रज्वलन।
कैंसर पीड़ित मरीजों को दर्द से राहत और बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बालाजी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, अंबरनाथ (ठाणे) में “बालाजी कैंसर पेन एंड पेलिएटिव केयर सेंटर” का भव्य उद्घाटन किया गया।
डॉ. काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती पर विशेष आयोजन
इलेक्ट्रोहोम्योपैथी फाउंडेशन महाराष्ट्र के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए वरिष्ठ चिकित्सक।
यह आयोजन इलेक्ट्रो होम्योपैथी फाउंडेशन, महाराष्ट्र (EHF) द्वारा आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि डॉ. के. पी. सिन्हा ने सुरक्षित, हर्बल और गैर-विषाक्त उपचार प्रणाली की जानकारी दी।
हेल्दी राष्ट्र पत्रिका का विमोचन
“हेल्दी राष्ट्र” पत्रिका का विमोचन करते अतिथि एवं आयोजक।
कार्यक्रम के दौरान “हेल्दी राष्ट्र” पत्रिका का विमोचन किया गया, जो स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

0 Comments