निशांत आरोग्य आयुष सेवा संस्थान ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

समाज सेवा | रक्तदान | मानवता

निशांत आरोग्य आयुष मानव सेवा संस्थान द्वारा मोहन मेकिन सोसाइटी, निशांत आरोग्य परिसर में एक सराहनीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरापुरम से पार्षद धीरज अग्रवाल रहे। उनके साथ पार्षद सतेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष निशि त्यागी तथा कादम्बरी कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

रक्तदान शिविर की संपूर्ण चिकित्सीय व्यवस्था पल्स फाउंडेशन ब्लड बैंक के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा संभाली गई। संस्था के अध्यक डॉ. रचना सिंघल ने बताया कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जो समाज में जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।

कार्यक्रम का शुभारंभ
संस्था के अध्यक्ष डॉ. निशांत सिंघल द्वारा स्वयं रक्तदान कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है और संस्था भविष्य में भी ऐसे शिविर निरंतर आयोजित करती रहेगी। इस अवसर पर अतिथियों का मोमेंटो देकर स्वागत किया गया तथा रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।




शिविर में अरुण चौहान, पूर्व प्रखण्ड विश्वहिंदू परिषद सुरेश गोसाईं, मुकेश कुमार, अनुराग मिश्रा, दीपमाला, गीता त्यागीसंस्था के अध्यक डॉ. निशांत सिंघलअरुण सिंघल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से युवाओं में रक्तदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।


मुख्य अतिथि धीरज अग्रवाल ने संस्था के इस नेक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे रक्तदान शिविर लगातार आयोजित होने चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके और अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकें।

© 2026 | निशांत आरोग्य आयुष मानव सेवा संस्थान | सभी अधिकार सुरक्षित

0 Comments

Contact form