रिपोर्ट: ज्योत्सना सिंह
21वी सदी का मनुष्य सुख-सुविधाओं से लैस जीवन जी रहा है और निरन्तर नई-नई खोज में लगा हुआ है। पर बात अगर मानव के जीवन और उसके स्वास्थ्य की जाए तो अभी भी कहीं न कहीं हमारी मेडिकल साइंस कई सवालों का जवाब तलाश रही....
21वी सदी का मनुष्य सुख-सुविधाओं से लैस जीवन जी रहा है और निरन्तर नई-नई खोज में लगा हुआ है। पर बात अगर मानव के जीवन और उसके स्वास्थ्य की जाए तो अभी भी कहीं न कहीं हमारी मेडिकल साइंस कई सवालों का जवाब तलाश रही है।
मनुष्य आखिर बीमार क्यों पड़ता है? क्या कोई ऐसी युक्ति नहीं कि व्यक्ति बीमारी की चपेट में आए ही नही और वह ताउम्र स्वस्थ रहे? पर हम वर्तमान में हम जिस प्रकार कई तरह के वायरसों से अपने आप को बचाने की जद्दोजेहद कर रहे हैं, ऐसे में ताउम्र स्वस्थ रहने की कल्पना करना भी दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। आखिर क्यों ये वायरस मनुष्य जाति पर हावी होकर उसे लील रहें हैं? ऐसा लगता है मानोें हमारी मेडिकल साइंस ने इन वायरस कें आगे घुुटने टेक दिए है। इन सब हालातों को देखते हुए यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि अब हमें चिकित्सा जगत में भविष्य को देखते हुए कार्य करना होगा।
जो इन वायरस और रोगों परर प्रहार ही न करें बल्कि हमें वो ढाल भी प्रदान करे जिससे रोग हमें छू भी न पाए। पर क्या मेडिकल साइंस में यह करना मुमकिन है?
इसका जवाब जानने के लिए हमें कई साल पीछे जाना होगा।
आइये आपको बताते हैं उस चिकित्सा पद्धति के बारे में जिसे उन महान लोागों ने सुपर साइंस की संज्ञा दी जो इसके रहस्य को जान गए। वो रहस्य था इस यूनिवर्स से प्राप्त आरोग्य का। हम यहां बात कर रहे हैं इलेक्ट्रो होम्योपैथी की। इसे विश्व में भले ही पांचवी चिकित्सा माना गया पर इसके शक्तिशाली और सकारात्मक प्रभाव को समझा ही नहीं गया। शायद यही कारण है कि लोग इस चिकित्सा विज्ञान से अभिनज्ञ रह गए। यह वह चिकित्सा प्रणाली है जिसे उर्जा और प्रक्ृति समन्व्य से इजाद किया गया। जी हां प्रकृति जो सनातन काल से है और ऊर्जा जो समस्त ब्रह्माण में व्याप्त है।
इलेक्ट्रो होम्योपैथी में मानव शरीर को उर्जा एवं प्रकृति के औषधीय पौधों से वह इलाज प्रदान किया जाता है जो सीधा मानव अंगों पर कार्य करती है और शरीर को वह सुरक्षा कवच प्रदान करती है जिससे किसी भी प्रकार का रोग आपको छू भी नहीं पाता।
50 वर्षों से इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पर अध्ययन कर रहे है सिन्हा इलेक्ट्रो होम्यो अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. के. पी. सिन्हा के अनुसार ‘‘इलेक्ट्रो होम्योपैथी वह सुपर साइंस है जो मानव शरीर के रोगों को जड़ से खत्म करती है और परिवार में वर्षों से वली आ रही बीमारी को आगे स्थानांतरित होने से रोक देती है और मानव शरीर के ब्लड और लिम्फ पर कार्य कर उसे स्वस्थ जीवन का वरदान देती है।
0 Comments