दिल्ली JNU में 8वाँ World Cancer Congress सफतलता पूर्वक संपन्न | SEHAK, Gzb के टीम को मिला विशेष सम्मान

21 March 2024-

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय सम्मेलन केंद्र हॉल में अर्ज्योप्पा हेल्थ केअर द्वारा 18,19 और 20 मार्च को तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कैंसर कांग्रेस का आयोजन हुआ जिसमें 27 देशों के कैंसर विशेषज्ञ, प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

जिसमें विशेष रूप से दिल्ली एम्स में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी एवं राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के प्रमुख रहे डॉ. जी. के. रथ, पूर्व निदेशक राष्ट्रीय इम्यूनोलॉजी संस्थान पद्म श्री डॉ. जी. पी. तलवार, सीनियर प्लास्टिक सर्जन पद्मश्री डॉ. अशोक गुप्ता, पद्मश्री डॉ. एस. गोपी नाथ (बैंगलोर), पद्मभूषण डॉ. सुरेश एच. आडवाणी सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट जसलोक हॉस्पिटल, प्रो.अमिताभ अधिकारी(यू.एस.), दिल्ली एम्स के बायोकेमिस्ट्री के प्रोफेसर प्रो. डॉ. अशोक शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. तलवार ने अपने हाथों से किया।

आचारसंहिता के नियमों के कारण मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री अश्विनी कुमार चौबे की उपस्थिति नहीं हो सकी इसलिए उन्होंने अपने वीडियो मैसेज के माध्यम से सम्मेलन में आए सभी अतिथियों को सम्बोधित किया।



सम्मेलन में सिन्हा इलेक्ट्रो होम्यो अनुसंधान केन्द्र को कैंसर पर अपने विशेष शोध (गैंग्रीनॉल फोर्ट) के लिये आमंत्रण मिला। जिसमें सेहक के निदेशक डॉ. के.पी. सिन्हा, उपनिदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा, रिसर्च सलाहकार डॉ. अभिषेक कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आनन्द सिन्हा (रायबरेली) , राज्य संयोजक डॉ. संजय जयसवाल (उत्तर प्रदेश), डॉ. अर्चना सिंघल, डॉ. त्रिष्या राज सिन्हा, डॉ. स्वेता सिन्हा, डॉ. कुमार गोल्डेन (सासाराम,बिहार), डॉ. जे. के. देवांगन एवं डॉ. प्रतिमा देवांगन (झारखंड), डॉ. विजय पाटिल, डॉ. सुकान्त, डॉ. मंगेश घुले, डॉ. माने (महाराष्ट्र), डॉ. मेहर दीपा (तेलंगाना), डॉ. रवि(आंध्रप्रदेश), डॉ. देवेश शर्मा (राजस्थान), डॉ. समीर मुल्तानी (मध्यप्रदेश) तथा सेहक के सदस्यों के रूप में और भी इलेक्ट्रो होम्योपैथीक चिकित्सकों ने भी भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से डॉ. अशोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. कैसर अहमद शेख, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. श्रवण कुमार कुशवाहा, डॉ. जे. पी. कुशवाहा आदि ने भाग लिया।



सेहक की ओर से उपनिदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी के ऊर्जा पर आधारित होने के एवं कैंसर पेन एंड पैलिएटिव पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये तथा इसके लिए उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया।


सम्मेलन में सेहक के अतुलनीय खोज गैंग्रीनॉल फोर्ट के लिए निदेशक डॉ. के. पी. सिन्हा को राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. जी. के. रथ के द्वारा स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के दूसरे दिन सेहक के शोध को वैश्विक पटल पर लाने के लिए डॉ. रथ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें देश विदेश के वैज्ञानिकों सहित सेहक के प्रमुख अधिकारी डॉ. के. पी. सिन्हा, डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा एवं डॉ. अभिषेक कुमार सिन्हा सहित डॉ. आनन्द सिन्हा, डॉ. संजय जयसवाल ने हिस्सा लिया।


बैठक के उपरांत सेहक के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम भारत सरकार के राज्य मंत्री आदरणीय माननीय अश्वनी कुमार चौबे जी से एक मुलाकात कर इलेक्ट्रो होम्योपैथी के रिसर्च डेवलपमेंट के लिए झज्जर एम्स में एक अलग से फैकल्टी बनाने के लिए चर्चा हुआ जिसमें उन्होंने अपनी सहमति जताई तथा तत्काल संबंधित मंत्री से वार्ता भी की। प्रोफेसर डॉक्टर जी. के. रथ एवं डॉ. अशोक शर्मा द्वारा तैयार एम्स से अधिकृत प्रपोजल भी दिया गया ताकि जल्द कार्रवाई हो जिससे इलेक्ट्रोहोम्योपैथीक रिसर्च डेवलपमेंट का कार्य तेजी से हो सके उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथ की औषधि गैंग्रीनॉल फोर्ट का परीक्षण अपने देखरेख में स्वयं करेंगे जिससे त्वरित लाभ देख सके। कैंसर जैसे घातक बीमारी से जन जन को लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित भी हुए। सेहक द्वारा किए गए इस कार्य से इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के चिकित्सकों को एक नई ऊर्जा मिली है।

0 Comments

Contact form