जानें इलेक्ट्रो होम्योपैथी के फ़ायदे और उसकी विशेषताएं

इलेक्ट्रो होम्योपैथी एक होल सिस्टम ऑफ ट्रीटमेंट के रूप में कार्य करती है। आइये आपको बताते है कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी की दवाएं किस प्रकार मनुष्य के लिए लाभकारी हैं।


इलेक्ट्रो होम्योपैथी की सभी दवाएँ पूर्णतः पौधें पर आधारित है। साथ ही ये दवाएं विष रहित होती हैं और इन दवाओं के प्रयोग से स्वस्थ शरीर पर कोई कुप्रभाव नहीं होता है। 

इलेक्ट्रो होम्योपैथी दवाओं के अत्यधिक प्रयोग से औषधीय रोग होने का कोई खतरा नहीं होता साथ ही एक स्वस्थ मनुष्य आजीवन इसकी दवाओं का प्रयोग करे तो वह कई तरह के बीमारियों से बचा रह सकता है।


इलेक्ट्रो होम्योपैथी की दवाएं मीठी होने के कारण इसे कोई भी ले सकता है। खासकर बच्चे जो कड़वी दवाएं खाना पसंद नहीं करते, इन्हें आराम से खा सकते हैं।

इलेक्ट्रो होम्योपैथी की दवाएं पुरानी से पुरानी बीमारी और पैतृक रोगों को आने वाली पीढ़ी में ट्रांसफर होने से रोकती हैं।


इन दवाओं का असर मानव शरीर पर उतनो ही समय पर होता है जितना समय एक स्विच को दबाने का या बल्ब के जलने में लगता है। इलेक्ट्रो होम्योपैथी की दवाएं मानव के साथ-साथ जानवरों और पौधों पर समान रूप से असर करती हैं। इन दवाओं का रख-रखाव असानी से किया जा सकता है।


इलेक्ट्रो होम्योपैथी दवाएँ जैव विद्युतीय ऊर्जा पर आधारित कार्य करती हैं, इसलिए इसको किसी भी पद्धति की दवा के साथ यूज़ किया जा सकता है। इन दवाओं के सेवन से किसी भी चीज़ का परहेज़ नहीं किया जाता इसमें जो परहेज बताया जाता है वह रोग के अनुसार ही होता है।




0 Comments

Contact form