‘इलेक्ट्रो होम्योपैथी’ की दवा ‘गैंग्रीनॉल फोर्ट’ से कैंसर के असहनीय दर्द से मिल रही राहत।
कैंसर वह बीमारी है जो अक्सर व्यक्ति को तब पता चलती है जब वह शरीर में अपना घर बना चुकी होती हैं। कैंसर शब्द सुनते ही एक तकलीफदेह तस्वीर सामने उभर आती है।
क्या है कैंसर
मानव शरीर खरबों कोशिकाओं से बना हुआ है। स्वस्थ शरीर में यह कोशिकाएं समय के साथ बढ़ती हैं, विभाजित होती हैं, पुरानी कोशिकाएं मरती हैं और नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। कैंसर के कारण यह कोशिकाएं असमान्य रूप से बढ़ने और विभाजित होने लगती हैं। कोशिकाओं के अनियंत्रित रूप से बढ़ने और विभाजित होने से ट्यूमर की स्थिति पैदा होती है। कैंसर 100 से अधिक तरह का होता है जिनमें से अधिकतर कैंसर में शरीर के किसी भी हिस्से में ट्यूमर विकसित हो जाता है। रक्त कैंसर को छोड़कर अधिकतर कैंसर में ट्यूमर देखा जाता है।
कैंसर के इलाज की बात करें तो भारत में कैंसर का इलाज सर्जरी, कीमोथैरेपी, रेडिएशन जैसे तमाम तरीकों से किया जाता है। लोगों की मानें तो यह इलाज महंगा होने के साथ-साथ तकलीफदेह भी होता है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
विश्व में मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण कैंसर को माना गया है विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रत्येक वर्ष दुनिया में कैंसर के 10 मिलियन नए केस आते हैं साथ ही भारत में 10 में से एक व्यक्ति को अपने पूरे जीवन काल में कैंसर होने की संभावना रहती है। वहीं आईसीएमआर द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में कैंसर के 13.9 लाख मरीज थे, जिनके बारे में अनुमान है कि यह आंकड़ा 12 फीसदी की वृद्धि के साथ 2025 तक बढ़कर 15.7 लाख पर पहुंच जाएगा। दुनिया में कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है और ये आंकड़े डराने वाले हैं।
कैंसर के दर्द में राहत देती ‘गैंग्रीनॉल फोर्ट’
गैंग्रीनॉल फोर्ट’ इलेक्ट्रो होम्योपैथी दवा है जिसका अविष्कार किया है सिन्हा इलेक्ट्रो होम्यो अनुसन्धान केन्द्र के निदेशक डॉ. के. पी. सिन्हा ने। ‘गैंग्रीनॉल फोर्ट’ कैंसर के दर्द से कराह रहे मरीज़ को मात्र 15 से 20 मिनट में आराम पहुंचाती है साथ ही ट्यूमर के सूजन को भी कम कर देती है। ‘गैंग्रीनॉल फोर्ट’ और इलेक्ट्रो होम्योपैथी की अन्य दवाओं के निरन्तर प्रयोग से कैंसर के मरीज़ों में सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
![]() |
डॉ. के. पी. सिन्हा के साथ पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री, भारत सरकार |
डॉ. के. पी. सिन्हा के अनुसार ’’कैंसर का पेशेंट जब सभी प्रकार के इलाज से हताश होकर इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा की ओर आता है तो वह निराश नहीं होता। ‘गैंग्रीनॉल फोर्ट’ हर प्रकार के कैंसर के असहनीय दर्द और सूजन को मरीज़ की प्राण ऊर्जा के अनुसार 40 से 100 प्रतिशत तक घटा देती है। यह दवा पूर्णतः प्राकृतिक है जिसे पौधों से बनाया गया है इस और दवा का स्वस्थ शरीर पर कोई भी साइड-इफेक्ट नहीं होता।’’
![]() |
SEHAK के उप-निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा के साथ डॉ. देब प्रसाद चट्टोपाध्याय, पूर्व निदेशक, NITM & Member OF IDC |
CDRI से प्रमाणित है ‘गैंग्रीनॉल फोर्ट’
‘गैंग्रीनॉल फोर्ट’ सेंट्रल ड्रग रिसर्च इन्स्टीट्यूट लखनऊ द्वारा प्रमाणित हैऔर वर्तमान में देश के विभन्न राज्यों में यह दवा सिन्हा इलेक्ट्रो होम्यो अनुसन्धान केन्द्र के प्रबन्धन में चल रहे कैंसर पेन एंड पैलिएटिव केयर सेंटर्स पर कैंसर मरीज़ों को दी जा रही है।
डॉ. के. पी. सिन्हा पिछले 50 वर्षों से इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा के लिए समर्पित है और इसके माध्यम से वह कई लोगों के रोगों को जड़ से खत्म कर उन्हें स्वस्थ जीवन दे चुके हैं।
0 Comments