भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मिल रही मान्यता!


इतिहास में पहली बार भारत सरकार के बैनर पर आया इलेक्ट्रो होम्योपैथी का नाम

डॉ. के. पी. सिन्हा, निदेशक, सिन्हा इलेक्ट्रो होम्यो अनुसंधान केन्द्र (सेहक) 

सिन्हा इलेक्ट्रो होम्यो अनुसंधान केन्द्र (सेहक) के निदेशक डॉ. के. पी. सिन्हा विगत 50 वर्षों से इलेक्ट्रो होम्योपैथी की प्रैक्टिस कर रहे हैं और हज़ारों लोगों को इस चिकित्सा पद्धति के माध्यम से रोगमुक्त करते आ रहे हैं। डॉ. के. पी. सिन्हा एवं उनका परिवार इलेक्ट्रो होम्यापैथी चिकित्सा पद्धति के विकास एवं इसके प्रचार प्रसार के लिए समर्पित है। डॉ. सिन्हा ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का वर्षों तक गहन अध्ययन किया एवं अपने अथक परिश्रम और निरन्तर प्रयास से कैंसर की एक ऐसी दवा की खोज की जो कैंसर के असहनीय दर्द एवं सूजन में मात्र 15 से 20 मिनट में राहत पहुंचाती है। उनके द्वारा अविष्कृत ईएचपी की दवा ‘गैंग्रीनॉल फोर्ट समाज को देकर डॉ. सिन्हा ने कैंसर के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। 

ईएचपी दवा गैग्रीनॉल फोर्ट के कैंसर पर चमत्कारी असर के प्रत्यक्षदर्शी स्वयं भारत के पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री माननीय श्री अश्विनी कुमार चौबे रहे जिन्होंने अपने निकटतम परिजन पर इस दवा केे प्रयोग को स्वयं देखा। स्वास्थ्य राज्य मंत्री, डॉ. के. पी. सिन्हा द्वारा कैंसर के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो से अत्यधिक प्रभावित हुए और अनेक मंचों से इलेक्ट्रो होम्योपेथी और सेहक की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

डॉ. सिन्हा, पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्रीश्री अश्विनी कुमार चौबे से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेते हुए।

डॉ. के. पी. सिन्हा द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को देखकर वर्ष 2014 में 12वीं ऑल इंडिया होम्योपेथी मेडिकल कान्फ्रेन्स में बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे के करकमलों द्वारा उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

सेहक को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रशंसा सह अनुमति पत्र प्राप्त हुआ

वहीं 13 फरवरी 2019 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक पत्र जारी कर सिन्हा इलेक्ट्रो होम्यो अनुसंधान केन्द्र को ईएचपी से संबंधित समस्त चिकित्सक, अनुसंधानकर्ता, परामर्शदाता आदि के संरक्षक का दायित्व दिया गया। 

स्वास्थ्य महाकुम्भ-मेगा हेल्थ मेले में डॉ. के. पी. सिन्हा पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री का अभिवादन करते हुए।



           



इस कैंप में शिशु रोग, हार्ट, किडनी, न्यूरो, गैस्ट्रो, नेफ्रोलॉजी, नेत्र, हड्डी, दंत, स्त्री रोग, कान-नाक-गला, स्किन आदि विश्ष्टि चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। वहीं इस स्वास्थ्य महाकुंभ-मेगा हेल्थ कैंप में कैंसर डिटेक्शन एवं उपचार की अलग से व्यवस्था की गई थी जहां सम्मिलित होकर डॉ. सिन्हा ने कई कैंसर मरीज़ों की जांच की और दर्द से कराहते आए कैंसर मरीज़ों को कुछ ही मिनटों में आराम पहुंचाया। 


वर्तमान में डॉ. के. पी. सिन्हा द्वारा स्थापित सिन्हा इलेक्ट्रो होम्यो अनुसंधान केन्द्र के प्रबन्ध में देश के विभिन्न राज्यों में कैंसर पेन एंड पैलिएटिव केयर सेंटर खोेले गए हैं जहां इलेक्ट्रो होम्योपैथी दवा गैंग्रीनॉल फोर्ट के माध्यम से रोज़ाना कई कैंसर मरीज़ों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।